गाना सुनते वक्त हाथ में ब्लास्ट हुआ मोबाइल, अस्पताल में भर्ती, तेज आवाज से थर्राया पूरा घर
अगर आप हर वक्त अपने मोबाइल फोन से चिपके रहते है तो सावधान हो जाइये. आपका यह फोन बम से कम नहीं है. ये कभी भी ब्लास्ट हो सकता है. फोन के हाथ में या कान के पास ब्लास्ट होने से आप बुरी तरह जख्मी हो सकते हैं. अगर यह धमका कान के पास हुआ तो जान भी जा सकती है. ऐसा ही मामला औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के चंदा गांव से सामने आया है. चंदा गांव निवासी शिवनायक मिश्रा के 15 वर्षीय पुत्र अंकुर कुमार मोबाइल ब्लास्ट होने के कारण घायल हो गया.
घटना के बाद किशोर के परिजनों ने उसका इलाज दाउदनगर में कराया. हालांकि युवक की हालत खतरे से बाहर है. घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित के चाचा डॉ हेरम्ब कुमार मिश्र ने बताया कि दोपहर के वक्त अंकुर हाथ में रेडमी गो का मोबाइल लिए हुए था. अचानक देखते ही देखते बहुत तेज आवाज के साथ फोन ब्लास्ट कर गया और मोबाइल में आग लग गई.

