किसानों का समर्थन करने वाला ही असली देशभक्त, आंदोलन का विरोध करने वाले गद्दार, बोले केजरीवाल
- किसान महापंचायत में बोले केजरीवाल- किसान आंदोलन का समर्थन करने पर मिली सजा.
- केंद्र सरकार ने कानून बनाकर चुनी हुई सरकार की शक्तियां छीन ली.
- बीजेपी और कांग्रेस के पास ताकत तो है लेकिन कुछ करने की नियत नहीं है.
जींद : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में आयोजित किसान महापंचायत (Kishan Mahapanchayat) में किसानों से अंत तक लड़ने का आह्वान किया. केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि किसान आंदोलन में जान देने वाले शहीद किसानों को पूरे देश की ओर से नमन करता हूं. उन शहीद किसानों की शहादत तभी सार्थक होगी, जब आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाया जाए. अब तक इस आंदोलन में हमारे 300 किसान भाई शहीद हुए हैं. उन्होंने कहा कि जो आदमी किसान आंदोलन के खिलाफ है वह देश का गद्दार है. इस आंदोलन का समर्थक ही देशभक्त है.
53 Views

