Corona Vaccine लगवाने वालों को रेस्तरां बिल पर 20% तक की छूट, जानें ऑफर डीटेल्स
Corona Vaccine News: देश में जिस तेजी से कोरोना के बढ़ते हुए मामले बढ़ने लगे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए रेस्तरां ओनर्स ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए एक कमाल की तरकीब खोज निकाली है. दिल्ली में स्थित कुछ रेस्तरां के ओनर्स अपने उन कस्टमर्स को 20% तक की छूट ऑफर कर रहे हैं, जिन्होंने कोरोना क टीका लगवा लिया है. इस ऑफर के जरिये टीकाकरण को भी बढ़ावा मिलेगा और साथ ही उनके बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा.
दिल्ली में लाइट बाइट फूड्स के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल इस बारे में कहते हैं कि मौजूदा परिस्थिति में उदास और चिंतित होने के बजाय, फूड बिजनेस से जुड़े कारोबारियों को लोगों को टीका लगवाने के लिए मोटिवेट करने की जरूरत है और मौजूदा स्थिति में सिर्फ टीकाकरण को बढ़ावा देकर ही फूड इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया जा सकता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने ‘पंजाब ग्रिल’ और ‘यू मी’ रेस्तरां में आने वाले कस्टमर्स को उनके टोटल बिल पर 20% तक का डिस्काउंट देने का फैसला किया है.

