कोरोना से जंग के लिए पीएम मोदी ने फाइव फोल्ड स्ट्रेटजी बनायी, वैक्सीनेशन पर जोर सहित लिये ये बड़े फैसले

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फाइव फोल्ड स्ट्रेटजी की घोषणा की है. पीएमओ द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज की बैठक में पांच स्तरीय रणनीति पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए सबसे जरूरी है कि वैक्सीनेशन को तेजी से बढ़ाया जाये, साथ ही कोरोना के तमाम प्रोटोकाॅल का पालन गंभीरता के साथ किया जाये.

उन्होंने बैठक में कहा कि कोरोना को रोकने के जागरूकता की जरूरत है, साथ ही जनांदोलन और जनभागीदारी के जरिये कोरोना को रोका जा सकता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई राज्यों में कोरोना के नये स्ट्रेन की सूचना भी है, लेकिन इनसब पर भी लगाम कोरोना के खिलाफ सही व्यवहार और वैक्सीनेशन से लगाम कसी जा सकती है.

34 Views