मुंबई में बिजली और परिवहन विभाग के कर्मचारियों को सैलरी में मिल रहे सिक्के, जानें क्यों

सार
•सिक्कों को झोले में भरकर घर ले जाने में आ रही दिक्कत
•ईएमआई भरने सहित रास्ते में सुरक्षा को लेकर भी आती है समस्या
•40 हजार बेस्ट कर्मचारी परेशान

विस्तार

बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के करीब 40 हजार कर्मचारियों को कुछ महीनों से उनका मासिक वेतन पांच और 10 रुपये के सिक्कों के रूप में दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को असुविधा हो रही है। ऐसा बेस्ट के साथ बैंकिंग से जुड़े कुछ मुद्दों के चलते हो रहा है। बेस्ट का बैंक के साथ करार खत्म हो गया है, जिसके बाद से बेस्ट के कर्मियों को 15 हजार रुपये तक की सैलरी सिक्कों में दी जा रही है।

वेतन का इतना बड़ा हिस्सा सिक्कों के रूप में मिलने से कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। उन्हें ईएमआई का भुगतान करने  व अन्य चीजों में समस्या आ रही है।  बता दें, उपक्रम चार हजार बसों के संचालन के साथ करीब 10 लाख उपभोक्ताओं के घरों में बिजली की आपूर्ति करता है। टिकट के किराये और बिजली बिल के लिए नकदी के तौर पर उपक्रम को भारी संख्या में सिक्के मिलते हैं।

 

36 Views