अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, बोले-घर पर क्वॉरंटीन हूं

Akshay Kumar Corona Positive: कोरोना की चपेट में अब तक बॉलीवुड के कई स्टार्स आ चुके है. हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को कोरोना हो गया है. इसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है.

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं. मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें. जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा.’

33 Views