अंबानी के घर के पास विस्फोटक मिलने का मामला, वाजे की NIA हिरासत 7 अप्रैल तक बढ़ाई गयी

 

  • अंबानी के घर के पास विस्फोटक मिलने और मनसुख हत्या मामले में सचिन वाजे की हिरासत 7 अप्रैल तक बढ़ी
  • कोर्ट ने NIA को सचिन वाजे को सभी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए
  • अंबानी के घर के नजदीक 25 फरवरी को एक स्कॉर्पियो कार में जिलेटिन की छड़ें मिली थीं

मुंबई की एक अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के पास एक एसयूवी गाड़ी में विस्फोटक मिलने तथा कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले (Mansukh Hiren Death Case) में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की एनआईए की हिरासत सात अप्रैल तक बढ़ा दी. सचिन वाजे मनसुख हिरेन मौत मामले में आरोपी है. कोर्ट ने NIA को सचिन वाजे को सभी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए.

33 Views