IPL 2021: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
- 9 अप्रैल को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला.
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10 नये खिलाड़ियों को खरीदा.
- कप्तान विराट कोहली कर सकते हैं ओपनिंग.
नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2021) में अपने पिछले खराब प्रदर्शनों का अंत करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की टीम प्लेऑफ में तो जरूर पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई. हाल ही में खत्म हुए भारत और इंग्लैंड सीरीज में विराट को कप्तानी में टीम इंडिया ने तीनों फॉर्मेट में शानदार जीत दर्ज की, जिससे विराट का हौसला काफी बुलंद होगा. विराट की आरसीबी का पहला मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के साथ नौ अप्रैल को खेला जायेगा. इसी दिन से आईपीएल की शुरुआत भी हो रही है.
36 Views

