1 अप्रैल से बदल जायेंगे कई महत्वपूर्ण नियम, जानें इस बदलाव का क्या पड़ेगा असर
- एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2021-22 शुरू
- कई नियमों में बदलाव की तैयारी
- सैलरी स्ट्रक्चर, इपीएफ योगदान में भी बदलाव
गुरुवार यानी एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2021-22 शुरू होने जा रहा है. इसके साथ ही इस तिथि से कई नियमों में बदलाव की भी तैयारी है. इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा. इनमें सैलरी स्ट्रक्चर, इपीएफ योगदान और आइटीआर फाइलिंग भी शामिल है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनमें से कई प्रावधानों की घोषणा अपने बजट भाषण में की थी.
बिलों की स्वत: भुगतान व्यवस्था में बदलाव: अब रिचार्ज और जन सुविधाओं के बिलों का भुगतान स्वत: नहीं होगा. आरबीआइ ने एक अप्रैल से सत्यापन के लिए अतिरिक्त उपाय को अनिवार्य किया है. बैंकों को बिलों के भुगतान के बारे में ग्राहक को सूचना देनी होगी. ग्राहक से मंजूरी के बाद भुगतान होगा.
33 Views

