महाराष्ट्र में कोरोना: मार्च में सामने आए करीब छह लाख मामले, गंभीर हो रही स्थिति

सार
महाराष्ट्र कोरोना वायरस संक्रमण के संकट से एक बार फिर जूझ रहा है। बीच में कुछ राहत मिलने के बाद अब यहां फिर कोरोना मामलों में तेज उछाल देखा गया है। केवल मार्च महीने में ही अभी तक करीब छह लाख नए मामले सामने आए हैं, इससे राज्य में लॉकडाउन लागू किए जाने की आशंका को और बल मिला है।

 

विस्तार

एक मार्च से 29 मार्च के बीच महाराष्ट्र में पांच लाख 90 हजार 448 मामले दर्ज किए गए हैं और अभी भी महीना पूरा होने में दो दिन बाकी हैं। ऐसे में मार्च पूरा होते-होते अगर यह आंकड़ा छह लाख को पार कर जाए तो हैरत वाली बात नहीं होगी। इससे पहले सितंबर 2020 में राज्य में पांच लाख 93 हजार 192 मामले मिले थे।

 

36 Views