कर्नाटक में लगेगा लॉकडाउन ? आज से 15 दिनों तक प्रदर्शन, रैली पर बैन, स्कूल भी हो सकते हैं बंद
- कर्नाटक में आज से 15 दिनों तक प्रदर्शन, रैली पर बैन
- कर्नाटक में मास्क नहीं पहनने वालों पर होगी कार्रवाई
- कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण बंद हो सकते हैं स्कूल-कॉलेज
देश में कोरोना ने पलटवार कर दिया है. कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुीक है, जिसके कारण रोजाना नये मामले में अचानक तेजी देखी जा रहा है. पिछले 10 दिनों से देश में कोरोना के नये मामले 60 हजार से अधिक आ रहे हैं. जिससे हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है.
कर्नाटक सरकार ने कोरोना के मामलों में अचानक आयी तेजी के कारण पूरे राज्य में आज से अगले 15 दिनों तक सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है.
सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अगले 15 दिनों तक राज्य में विरोध प्रदर्शन और रैली की अनुमति नहीं होगी. कर्नाटक सरकार ने कहा, आज से 15 दिनों तक कोई विरोध प्रदर्शन, रैली की अनुमति नहीं दी जाएगी. अपार्टमेंट में मामलों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए आज से किसी भी समारोह की अनुमति नहीं होगी. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में किसी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा.

