होली पर शत्रुघ्न सिन्हा का फनी ट्वीट वायरल, बताया कोरोना में इन 8 गानों पर प्रतिबंध… आप भी देखें ये मजेदार लिस्ट

Shatrughan Sinha Tweet on Holi : एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को उनकी बेबाक डायलॉग डिलीवरी और उनके चर्चित किस्सों की वजह से जाना जाता है. वो बेशक फिल्मों से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं. अब दिग्ग्ज अभिनेता ने होली के मौके पर एक ऐसा ट्वीट किया है जो वाकई मजेदार है. उनके इस फनी ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए है और मजाकिया अंदाज में बताया है कि कोरोना के दौरान ऐसे गानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

उन्होंने लिखा, यह पूरी तरह से मनोरंजन है और सभी के अच्छे के लिए है. W.H.O ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण इन गीतों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है.

कृपया न तो गायें, ना ही बजाएं…

1) ~बाहों में चले आ.~

2) ~लग जा गले~

4) ~छू लेने दो नाजूक होठों को~

5) ~होठों से छू लो तुम~

6) ~सांसो को सांसो से मिलने दो जरा~

7) ~पास वो आने लगे जरा ज़रा~

8) ~तुम पास आये यू मुस्कुराये~

34 Views