Holi 2021 : कोरोना संकट पर भारी होली का उल्लास, झारखंड में रंगों के त्योहार को लेकर ऐसी है तैयारी
Happy Holi 2021, Jharkhand News, रांची न्यूज : होली का उल्लास कोरोना संकट पर भारी पड़ रहा है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लगातार एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है. हालांकि इस संकट के साथ अब लोगों ने जीना सीख लिया है. होली का रंग फीका न पड़ जाये, इसके लिए राजधानीवासियों ने त्योहार मनाने का अपना-अपना तरीका भी तलाश लिया है़ डायरेक्ट कांटैक्ट न हो, इसके लिए पिचकारी में रंग भरे जा रहे हैं, तो कहीं डिजिटल होली से एक-दूसरे को शुभकामनाएं बांटने की तैयारी है. इतना ही नहीं घर में ही स्विमिंग पूल में रंग घोलने की तैयारी की जा रही है. दूसरी तरफ मंदिरों और मोहल्ले-टोले में फगुआ धुन पर जमकर जोगीरा गाया जा रहा है. कोरोना काल में नया उत्सवी रंग दिख रहा है.
38 Views

