एगरा में SSB के जवान पर बम से हमला, गंभीर रूप से घायल
Bengal Chunav 2021: फर्स्ट फेज के बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में बीजेपी और टीएमसी के बीच झड़प में एक एसएसबी का जवान बम के हमले से घायल हो गया. घायल की पहचान आवागरी श्रीनिवासलु के रूप में हुई है. वो एसएसबी (सहस्त्र सीमा बल) का कांस्टेबल है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि फर्स्ट फेज की वोटिंग से पहले शुक्रवार की रात पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई थी. झड़प की सूचना मिलने के बाद एसएसबी की टीम मौके के लिए रवाना हुई. जब एसएसबी की टीम एगरा पहुंची तब गुस्सायी भीड़ ने उन पर बम फेंक दिया.
47 Views

