Shootout Series की तीसरी फिल्म होगी ‘गैंग्स वॉर ऑफ मुम्बई’, Sanjay Gupta ने की है ये तैयारी
फिल्मकार संजय गुप्ता की जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर फ़िल्म मुम्बई सागा बीते शुक्रवार ही सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं. फ़िल्म को उस तरह का रिस्पांस नहीं मिल रहा है जैसे कि उम्मीद की गयी थी लेकिन फ़िल्म के निर्देशक संजय गुप्ता का मुम्बई अंडरवर्ल्ड क्राइम ड्रामा से लगाव बरकरार है. यही वजह है कि संजय गुप्ता ने शूटआउट एट लोखंडवाला, शूटआउट एट वडाला के बाद अपनी तीसरी शूटआउट फ्रेंचाइजी की फ़िल्म पर काम शुरू कर दिया है. सूत्रों की मानें तो फ़िल्म का नाम गैंग्स वॉर ऑफ मुम्बई होगा. फ़िल्म की कहानी मुख्य रूप से जे .जे अस्पताल में हुए शूटआउट पर आधारित होगी.
इस शूटआउट की बात करें तो यह दाऊद की बहन हसीना पारकर के शौहर पर हुए जान लेवा हमले के बदले में किया गया था. जिसमें अरुण गवली के गुर्गे बिपिन शेरे और शैलेश हलन्दरकर का नाम था।ये दोनों आरोपी किसी वारदात में घायल हो जाने के बाद मुंबई के जे जे अस्पताल में भर्ती थे।जिसके बाद दाऊद ने उन्हें सबक सिखाने का फैसला किया और अपने शार्प शूटर भेजकर उनको मारने की सुपारी दी थी.12 सितंबर को 1992 को रात तीन बजे हमला किया गया।हलदनकर की मौत हो गयी जबकि बिपिन घायल होने के बावजूद बचकर भागने में कामयाब रहा था.

