RSS को नहीं कहूंगा संघ परिवार, ना तो ये महिलाओं का सम्मान करते हैं ना बुजुर्गों का आदर, राहुल गांधी ने किया तीखा हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्‌वीट किया है -मेरा मानना है कि आरएसएस व संबंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं. परिवार में महिलाएं होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है, लेकिन आरएसएस के पास यह सबकुछ नहीं है. इसलिए मैं अब आरएसएस को संघ परिवार नहीं कहूंगा.

33 Views