होली के पहले लगेगा लॉकडाउन ? पिछले 24 घंटे में 47,262 नये मामले, 275 मौत, देश के इन राज्यों में फूटा ‘कोरोना बम’

  • महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े
  • कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को चिंता में डाला
  • महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, राजधानी दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात में लगातार मामले बढ़ रहे हैं

Lockdown News : देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण(coronavirus) के दैनिक मामले तेजी से बढ़े हैं. कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश की चिंता बढ़ा दी है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 47,262 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,34,058 हो गई है जबकि 275 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,441 हो गई है. वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,68,457 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,05,160 है.

एक वक्त जब लग रहा था कि कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों में हर किसी को डराने का काम कर दिया. महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, राजधानी दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात में लगातार मामले बढ़ रहे हैं. लोगों में इसे लेकर लापरवाही साफ नजर आ रही है. होली (holi 2021) भी नजदीक पहुंच चुका है ऐसे में लोगों को खास एहतियात बरतनी जरूरी है.

अलग-अलग राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन और स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो कोरोना के संक्रमण का मामला थम नहीं रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना के 28,699 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है. मृतकों की यह संख्या पिछले साल के 20 नवंबर के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है. यहां अब 2,30,641 मरीजों का उपचार चल रहा है.

मुंबई में 3,514 नए मामले सामने आए, जबकि पुणे में 5,722 नए मामले सामने आए. कर्नाटक की बात करें तो यहां चार महीने के अंतराल के बाद कोविड-19 के 2,010 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि यहां अब 15,595 मरीजों का उपचार चल रहा है.

32 Views