इस दिन तक आ सकता है बिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट, देखें डायरेक्ट लिंक biharboardonline.bihar.gov.in

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी को सभी विषयों के लिए संपन्न हुई थी. हालांकि, पिछले वर्ष के विपरीत, 2021 में, परिणाम थोड़ा देरी से आए क्योंकि अधिकारियों ने कहा कि प्रतिक्रिया पत्रक मूल्यांकन प्रक्रिया अभी भी चल रही है. बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 के मूल्यांकन का काम खत्म हो चुका है. बोर्ड अब इंटर के रिजल्ट को जारी करने की तैयारी कर रहा है। पिछले साल बिहार बोर्ड ने 24 मार्च को इंटर के नतीजों की घोषणा कर दी थी.

कॉपी जांच करने के साथ ही चलता रहा रिजल्‍ट तैयार करने का काम

बिहार बोर्ड ने हाल के वर्षों में वैज्ञानिक तरीकों से काम करते हुए परीक्षा और परिणाम देने की प्रणाली काफी सुधार लिया है. बोर्ड अध्‍यक्ष आनंद किशोर के निर्देशन में इस बार परीक्षा खत्‍म होते ही रिजल्‍ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी.

59 Views