पंजाब पुलिस में होगी 10000 जवानों की भर्ती, 33 फीसदी महिलाओं की होगी भागेदारी

सार
•नए युग के अपराधों से निपटने की तैयारी 3100 डोमेन विशेषज्ञों की भर्ती होगी
•जिला स्तर पर बनेंगी तकनीकी, नारकोटिक्स, सोशल मीडिया व एंटी साबोटेज यूनिट

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में जिला स्तर पर तकनीकी यूनिट, नारकोटिक्स यूनिट, सोशल मीडिया यूनिट और एंटी-साबोटेज (तोड़फोड़ निरोधक) यूनिट बनाने का फैसला किया है, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था लागू करने वाला तंत्र और मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल के दौरान अमन-कानून की स्थिति को स्थिर बनाए रखने के बाद उनकी सरकार कानून लागू करने वाली शक्ति को और कारगर बना रही है, जहां डिजिटल और साइबर अपराध जैसे नये युग के अपराधों की तरफ ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विशेष तरह के अपराधों से निपटने के लिए 3100 डोमेन विशेषज्ञों के अलावा सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के स्तर पर 10000 पुलिस कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे, जिनमें से 33 प्रतिशत महिलाएं होंगी। इससे जमीनी स्तर पर फोर्स बढ़ाने के साथ-साथ प्रभावी पुलीसिंग को यकीनी बनाया जा सकेगा।

 

 

37 Views