चीनी वैक्सीन लेने के दो दिन बाद कोरोना संक्रमित हुए पाक PM इमरान खान, घर में हुए कैद
- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित
- इमरान खान ने दो दिनों पहले लिया था चीनी कोरोना वैक्सीन
- कोरोना संक्रमित होने के बाद घर में कैद हुए इमरान खान
देश-दुनिया में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है. भारत में जहां एक दिन में 41 हजार से अधिक कोरोना के नये मामले सामने आये हैं, तो भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से खबर है कि वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं.
इसकी जानकारी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार फैसल सुल्तान ने दी. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद इमरान खान ने खुद को अलग-थलग कर लिया है.
40 Views

