IND vs ENG 5th T20I LIVE Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया
IND vs ENG 5th T20i LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने आज सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में शामिल नहीं किया है. दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम मैच है. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, टी-20 का खिताब उसे ही मिलेगा. अब तक खेले गये चार मैचों में दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर रखा है. मैच के लाइव अपडेट के लिए Totalindianews.com के साथ बने रहें…
39 Views

