संगठनों ने दिया 26 मार्च के भारत बंद को समर्थन

 

कृषि सुधार कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा 26 मार्च को किए गए भारत बंद के आह्वान को जिले के विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने अपना समर्थन देने का एलान किया है। इस संबंध में किसान संगठनों व जिले के विभिन्न संगठनों की बैठक जीटी रोड स्थित सिख तालमेल कमेटी के कार्यालय में हुई। इसमें सिख तालमेल कमेटी के अलावा टू-व्हीलर डीलर्स एसोसिएशन, बाजार शेखां शापकीपर्स एसोसिएशन, इलेक्ट्रानिक्स एसोसिएशन फगवाड़ा गेट, ओल्ड टायर शापकीपर्स एसोसिएशन, शान-ए-खालसा, दशमेश फुलवाड़ी व भाई मनी सिंह गतका अखाड़ा के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान किसान यूनियन राजेवाल के जत्थेदार कश्मीर सिंह, मनदीप सिंह समरा, सुखदेव सिंह जंडियाला व अमरीक सिंह संसारपुर ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है। वहीं तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्डा, पार्षद शैरी चड्डा व बलजीत सिंह आहलुवालिया ने कहा कि सभी संस्थाएं किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता के साथ धक्केशाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ कमल चौहान, अमित सहगल, हरप्रीत सिंह रोबिन, प्रभजोत सिंह, बलदेव सिंह गतका मास्टर, जतिंदरपाल सिंह, जसविदर सिंह बवेजा, जतिंदर साहनी, हंसराज, अरजिदर सिंह व अशोक कुमार कालड़ा मौजूद थे।

41 Views