मणिपाल यूनिवर्सिटी के 59 स्टूडेंट्‌स कोरोना पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित, आइसोलेट किये गये

  • 59 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव
  • सभी छात्र आइसोलेट किये गये
  • नर्सिंग कॉलेज में भी 40 लोग मिले थे पॉजिटिव

मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 59 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिसके बाद इंस्टीट्यूट के पूरे परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. यहां कोविड के तमाम गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर के बताया कि इन सभी छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है और इनकी मॉनिटरिंग की जा रही है.

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद जब स्कूल-कॉलेज खुले तो जगहों से एक साथ कई स्टूडेंट्‌स के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की सूचना आयी. बिहार, पंजाब, तमिलनाडु जैसे राज्यों में शिक्षण संस्थानों को बंद भी किया गया.

49 Views