फिल्म पिछले साल 3 जुलाई को ही रिलीज होने वाली थी, पर कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण अब इसे इस साल रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें फिल्म की शूटिंग के दौरान ही कियारा और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें वायरल हो रही थीं, पर फिल्मफेयर को दिए गए अपने इंटरव्यू में कियारा ने ये बताया है कि वो किसी को डेट कर रही हैं. दोनों को इस साल जनवरी में मालदीव में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था और कियारा ने हाल ही में सिड के माता-पिता से भी मुलाकात की थी.
कियारा कहीं सिद्धार्थ को तो नहीं कर रही हैं डेट
कियारा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो “मैं पिछली बार दिनों (इसी साल) डेट पर गयी थी . और इस वर्ष के केवल दो महीने हुए हैं, इसलिए आप गणित लगा सकते हैं.” इस बारे में खुलकर कियारा ने कुछ नहीं कहा, पर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों वो शेरशाह की शूटिंग में व्यस्त थीं, तो शायद वो सिद्धार्थ के बारे में ही बात कर रही हों. उनसे पूछा गया कि अगर उनका ब्वॉयफ्रेंड चीटिंग करता हुआ पकड़ा जाए तो वो क्या करेंगी? कियारा ने कहा कि वह ब्वॉयफ्रेंड से सारे रिश्ते तोड़ लेंगी और उसे कभी माफ़ नहीं करेंगी.
कियारा ने शेयर की थी अपनी दिलकश तस्वीरें
एक मैग्जिन के लिए कवर शूट करवाने के दौरान कियारा काफी ग्लैमरस लगी हैं. उन्होंने तो फैन्स की नींदें उड़ा दी हैं. कियारा ने अपने फोटोशूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह हॉल्टर नेक थाई स्लिट ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं.