शाहरुख खान संग इस वीडियो में दिखे थे Bigg Boss फेम आसिम रियाज, वायरल VIDEO पर अब एक्‍टर ने तोड़ी चुप्‍पी

Asim Riaz with Shahrukh Khan : रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. वो अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से वो हिमांशी खुराना के साथ अपने लव अफेयर को लेकर भी चर्चा में थे. अब आसिम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी दिख रहे हैं. फैंस इस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं.
इस वीडियो में शाहरुख खान एक एड शूट करते नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में आसिम रियाज भी नज़र आ रहे है. यह वीडियो पुराना है और नदीम खान नामक यूजर ने इसे पोस्‍ट किया है. इसे शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा है- ‘क्‍या वाकई एसआरके के साथ आसिम है ???.’ हालांकि इस वीडियो में नजर आ रहे शख्‍स को कुछ लोग आसिम बता रहे हैं और कुछ यूजर्स नहीं.

33 Views