Sonu Sood से फैन ने पूछा ‘आप शादी करवा देंगे क्या सर’, एक्टर ने कहा ‘मंत्र भी पढ़ दूंगा बस आप . . .’

एक्टर सोनू सूद पिछले साल लॉकडाउन के दौरान लोगों के बीच मसीहा बनकर उभरें हैं. फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में मसीहा बनकर उभरें हैं. एक ट्वीट के जरीए लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाने वाले सोनू फैंन के ट्वीट्स की मजेदार रिप्लाई के कारण भी जाने जाते हैं. इन दिनों एक फैन का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्टर से अपनी शादी करवाने को कह रहे हैं.

क्या खास है फैन के ट्वीट में

राज श्रीवास्तव नाम के यूजर ने सोनू सूद से अपनी शादी कराने को लेकर सवाल करते हुए लिखा, ‘आप शादी करवा देंगे क्या सर’ इस एक्टर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए जवाब में लिखा, ‘क्यों नहीं…..शादी के लिए मंत्र भी पढ़ दूंगा। बस लड़की ढूंढने का कष्ट आप कर लें.’

36 Views