देश में फिर तबाही बनकर लौट रहा कोरोना, इन राज्यों में फिर से स्कूल-कॉलेज बंद, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन ?

देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कुल 26,291 नये मामले सामने आये हैं. खासकर देश के पांच राज्यों में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं.

देश के कुल संक्रमण के मामलों में 78 फीसदी केवल इन्हीं राज्यों से हैं. महाराष्ट्र में सर्वाधिक 16,620 नए मामले आए (रोजाना नए मामलों का 63.21 फीसदी). केरल में 1792 जबकि पंजाब में 1492 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की रफ्तार के कारण इन राज्यों में एक बार फिर से लॉकडाउन की स्थिति बनती जा रही है.

महाराष्ट्र और पंजाब के कई जिलों में तो पूर्ण लॉकडाउन भी लगा दिया गया है. इसके साथ ही वहां फिर से स्कूल-कॉलेज को भी बंद करना पड़ गया है. आइये जानें कहां-कहां फिर से स्कूल-कॉलेज बंद हुए हैं.

सूरत में दो स्कूलों व एक कॉलेज में कोरोना वायरस से 20 छात्र संक्रमित, दो हफ्तों के लिए बंद

गुजरात के सूरत शहर में दो प्राथमिक स्कूलों और एक कॉलेज में 20 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं. इसके बाद शिक्षण संस्थानों को दो हफ्तों के लिए बंद कर दिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि सूरत में शैक्षिक संस्थान इस साल फरवरी में ही खुले हैं और अब तक शहर में 118 छात्र और शिक्षक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं.

41 Views