बर्थडे पर ‘RRR’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आउट, बालों में गजरा, मांगटीका लगाए सीता के रोल में जबरदस्त दिखीं एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आलिया के जन्मदिन पर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) में उनका लुक कैसा होगा, इसका खुलासा हो चुका है. आलिया की फिल्म ‘आरआरआर’ फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली बनाने जा रहे हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने सीता लिखा है. अबतक इसपर 28, 882 लाइक्स आ चुके है और लगातार बढ़ते ही जा रहे है. इसमें एक्ट्रेस ग्रीन साड़ी पहने बैठी हुई दिख रही है. बालों में गजरा, नथ, मांगटीका और बिंदी लगाए हुए आलिया बेहद हसीन लग रही है. उनके आस-पास दीये जलते हुए दिख रहा है. ‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे कलाकार हैं.

