फिर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं – ठीक से जांच हुई तो गिर जाएगी महाराष्‍ट्र सरकार

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बार महाराष्‍ट्र सरकार पर हमला बोला है. अभिनेत्री ने ट्वीट कर दावा किया है कि सच सामने आया तो ठाकरे सरकार गिर जाएगी. दरअसल देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी एसयूवी और धमकी का पत्र मिलने के मामले में जांच कर रही एनआईए ने मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया.

एक न्‍यूज चैनल के ट्वीट का रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा,’ मेरे एक्स-रे यहां बड़ी साजिश का पता लगा सकते हैं, शिवसेना द्वारा सत्ता में आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था, उन्होंने उन्हें वापस ले लिया, अगर ठीक से जांच की गई तो न केवल छिपे हुए कंकाल बाहर निकल जाएंगे, बल्कि महाराष्ट्र सरकार भी गिर जाएगी.’ इसके बाद एक्‍ट्रेस ने इस बात का भी डर जताया है उनपर और 200 एफआईआर की जाएगी. लेकिन वो इसके लिए तैयार हैं.

 

43 Views