भारत को पीछे कर ब्राजील दूसरे स्थान पर पहुंचा, इटली में कोरोना की दूसरी लहर की चेतावनी
सार
भारत को पीछे कर दूसरे स्थान पर पहुंचा ब्राजील।
ब्राजील में कुल मरीजों की संख्या 1,13,63,389 हुई।
विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11.97 करोड़ के पार।
विस्तार
कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में ब्राजील शनिवार को दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। लातिन अमेरिकी देश में शुक्रवार को 85,663 नए मामले आए, इसके साथ ही ब्राजील में कुल मरीजों की संख्या 1,13,63,389 हो गई। इस दौरान 2,216 लोगों की मौत हुई और ब्राजील में मौत का आंकड़ा 2,75,105 पर पहुंच गया। इससे पहले भारत दूसरे पायदान पर था। देश में कुल मामले 1,13,08,846 हैं। अमेरिका अब भी 2.93 करोड़ मामलों के साथ पहले स्थान पर है।
36 Views

