कहानी में ट्विस्ट: Zomato डिलिवरी बॉय नहीं अब मुक्का खाने वाली लड़की लग रही गलत, जानें पूरा माजरा…

  • ‘जोमैटो’ डिलिवरी बॉय के द्वारा एक मॉडल और मेकअप कलाकार पर कथित रुप से हमले की खबर आई
  • डिलिवरी बॉय ने ‘द न्यूज मिनट’ से मामले को लेकर खुलकर बात की
  • महिला ने कैश ऑन डिलिवरी पेमेंट ऑप्शन चुना था और मैं उनसे पेमेंट करने को कहा :डिलिवरी बॉय

ऑनलाइन खाना डिलिवर (आपूर्ति) करने वाली कंपनी ‘जोमैटो’ (Zomato) के एक डिलिवरी बॉय के द्वारा कर्नाटक के बेंगलुरू की एक मॉडल और मेकअप कलाकार पर कथित रुप से हमले की खबर पिछले दिनों आई. मामले में जोमैटो डिलिवरी बॉय का पक्ष भी सामने आया है. डिलिवरी बॉय ने ‘द न्यूज मिनट’ से मामले को लेकर खुलकर बात की. उसने कहा कि मैं उस दिन उनके अपार्टमेंट के दरवाजे पर पहुंचा और उनका ऑडर सर्व किया. आगे उसने कहा कि महिला ने कैश ऑन डिलिवरी पेमेंट ऑप्शन चुना था और मैं उनसे पेमेंट करने को कहा… ट्रैफिक और खराब सड़कों के कारण डिलिवरी में हुई देरी के लिए मैंने उनसे माफी मांगी, लेकिन उनका व्यवहार बहुत खराब था. उन्होंने मुझसे पूछा कि खाना लाने में देर आखिर हुई क्यों ? आपको बता दें कि ऑर्डर करने के 45-50 मिनट के भीतर खाना डिलीवर करना होता है.

डिलिवरी बॉय ने बात करते हुए कहा कि मैं इस काम को दो साल से अधिक समय से कर रहा हूं और यह पहली बार है, जब मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया गया. उसने कहा कि कस्टमर खाना लिया और ऑर्डर के पैसे देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वह जोमैटो (Zomato) चैट सपोर्ट के साथ बात कर रही थी. मैंने उनसे पेमेंट को कहा तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया और गुलाम कहा…वह इतने में नहीं रुकी….महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया और कहा कि तुम क्या कर सकते हो?

उसने आगे कहा कि जोमैटो सपोर्ट ने मुझे बताया कि कस्टमर के रिक्वेस्ट पर ऑर्डर कैंसिल करने का काम किया गया है. इसके बाद मैंने उनसे खाना लौटाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मुझे इनकार कर दिया. इसके बाद मैंने बिना खाना लिए ही लौटने का फैसला किया और लिफ्ट की ओर जाने लगा….इसी बीच उन्होंने हिंदी में मुझे अपशब्द कहे और मुझे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. महिला के प्रहार से बचने के लिए मैंने अपने हाथ का इस्तेमाल किया. वह मेरे हाथ हटाने का प्रयास करने लगी तो गलती से उनका हाथ उनकी नाक पर लग गया. उसकी अंगुली में मौजूद अंगूठी से चोट लगने के कारण खून निकलने लगा.

33 Views