IND vs ENG 1st T20 LIVE Streaming : भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 आज, जानें कब व कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट

IND vs ENG 1st T20 LIVE Streaming : भारत-इंग्लैंड के बीच खत्म हुई टेस्ट सीरीज में के बाद अब सयम है टी-20 मुकाबलों का. अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आज पांच मैचों के सीरीज का पहला मुकाबला खेला जायेगा. भारतीय टीम की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में है, वहीं इंग्लैंड के सीमित ओवर क्रिकेट टीमों के कप्तान इयोन मोर्गन संभालेंगे.

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के पहले मुकाबले का टॉस शाम 6.30 बजे होगा. वहीं मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर हिन्दी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. वहीं आप Hotstar App के जरिए अपने मोबाइल पर भी मैच को लाइव देख सकते हैं. वहीं मैच का पल-पल का अपडेट आप Totalindianews.com पर देख सकते हैं.

38 Views