सांस फूलना, सीने में दर्द और बुखार…दीदी को कई जगह आईं गंभीर चोटें

सार
•बुधवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोटिल हुईं ममता बनर्जी
•ममता बनर्जी के दाएं कंधे, गले और हाथ पर चोटें आई है

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार को नंदीग्राम मेंं चुनाव प्रचार के दौरान कथित हमले में गंभीर चोटें आई हैं। एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री बनर्जी का एक्सरे किया गया। बनर्जी का उपचार कर रहे चिकित्सकीय दल से जुड़े डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाएं पैर का एक्स-रे किया गया। प्राथमिक मेडिकल टेस्ट की प्रारंभिक रिपोर्ट में उन्हें कई जगहों पर चोटें आईं हैं और एक पैर में प्लास्टर भी हुआ है।

डॉक्टर ने कहा कि हम एमआरआई भी करना चाहते थे। उन्हें दाएं कंधे, गले, हाथ पर चोट आई है। घटना के बाद से उन्होंने सीने में दर्द, बेचैनी की शिकायत भी की है। डॉक्टरों ने बताया कि हमले के बाद ममता बनर्जी ने दर्द और सांस फूलने की शिकायत दर्ज की थी। उन्हें 48 घंटों की निगरानी में रखा जाएगा।

39 Views