दिल्ली हाईवे पर कंटेनर से टकराई कार, बिहार के नौ लोगों की मौत

सार
•थाना एत्मादपुर क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुआ हादसा
•तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़कर कंटेनर से टकराई
•मरने वाले नौ लोग बिहार के गया जिले के रहने वाले, तीन घायल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। हाईवे पर कंटेनर से स्कॉर्पियो कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे।

हादसा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुआ। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा की ओर जा रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चली गई।

उधर, आगरा के रामबाग की ओर से कंटेनर आ रहा था, जिससे स्कॉर्पियो जा टकराई। हादसे में आठ लोगों की मौत मौके पर ही गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 

37 Views