कंगना के ट्वीट पर कोर्ट ने मांगा दिल्ली पुलिस से एटीआर, आंदोलनकारियों को आतंकी बताकर मुश्किल में अभिनेत्री

  • अपने ट्वीट की वजह से मुश्किल में पड़ सकती हैं कंगना रनौत
  • कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट
  • 24 अप्रैल को होगी दोबारा सुनवाई

कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर सोशल मीडिया में कंगना रनौत ने टिप्पणी की थी. इस मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट ( एटीआर) फाइल करने का आदेश दिया है.

कोर्ट ने इसके लिए 24 अप्रैल तक का समय दिया है. अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी. कंगना ने किसानों को लेकर ट्वीट किया था. बुधवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है कि इस मामले में क्या एक्शन लिया गया.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मनजिंदर सिरसा के वकील से पूछा कि अगर सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी करता है तो यह आपके लिए इतना जरूरी क्यों है ? कितने लोग हमारे देश में टि्वटर का इस्तेमाल करते हैं.

39 Views