NCB ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स मुहैया कराने वाले व्यक्ति सहित तीन लोगों को गोवा से किया गिरफ्तार

NCB Investigation In Sushant Singh Rajput नारकोटिक्स क्रंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने वाले पेडलर को गिरफ्तार किया है. समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई ने एनसीबी के सूत्रों के हवाले से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि नारकोटिक्स क्रंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स मुहैया कराने वाले व्यक्ति सहित तीन लोगों को गोवा से गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने गोवा में एंटी-नार्कोटिक्स अभियान के तहत की गई छापेमारी के दौरान दो विदेशियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह को ड्रग मुहैया कराने वाला शामिल है. जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की महाराष्ट्र और गोवा की टीम ने 7 एवं 8 मार्च की मध्य रात्रि में गोवा के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की. गौर हो कि बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में एनसीबी ड्रग्स ऐंगल की जांच कर रहा है.

33 Views