जानिए उन देशों के बारे में, जो करते हैं सबसे ज्यादा खाने की बर्बादी

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है और इसका सबसे बड़ा असर खाने-पीने पर भी पड़ा है। हालांकि, विश्व की बड़ी आबादी लंबे समय से भुखमरी से जूझ रही है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन के मुताबिक, साल 2019 में 69 करोड़ लोग भुखमरी से जूझ रहे थे। कोरोना की मार से इस संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। भुखमरी जैसे गंभीर समस्या के आगे खाने की बर्बादी की तस्वीरें और डरा रही हैं।

बता दें कि सबसे ज्यादा खाना लोग घरों के भीतर ही बर्बाद करते हैं। घरों में लोग जरूरत से ज्यादा खाना बनाकर फिर बचे हुए भाग को फेंकने में बिल्कुल संकोच नहीं करते हैं। इसके बाद नंबर आता है रेस्त्रां का। इसके साथ ही खुदरा दुकानदारों के द्वारा भी अनाज की बहुत बर्बादी की जाती है। ठीक से भंडारण नहीं करने से अनाज खराब हो जाते हैं और उन्हें फेंकना पड़ जाता है।

 

 

 

 

40 Views