बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 239 मामले, तीन की मौत
सार
– जांच कम होने से संक्रमितों की संख्या में भी आई कमी
– एक सप्ताह बाद संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रही
विस्तार
राजधानी में दो दिन से कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। सोमवार को संक्रमण के 239 मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि तीन की मौत हो गई। कम मामले आने का बड़ा कारण यह रहा कि रोजाना के मुकाबले करीब 20 हजार जांच कम हुई। इस दिन की संक्रमण दर 0.50 फीसदी रही। 309 मरीज स्वस्थ भी हुए। करीब एक सप्ताह बाद संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रही।
41 Views

