सिंघू बॉर्डर पर किसानों के धरनास्थल पर फायरिंग, आज महिलाओं ने संभाला है मोर्चा

  • नये कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन जारी है
  • सिंघु बॉर्डर पर रविवार देर रात किसानों के धरना स्थल पर चली गोली
  • हवा में तीन राउंड गोली चलाई गई

Kisan Andolan : नये कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है. इसी बीच दिल्ली से सटे सिंघु बॉर्डर पर रविवार देर रात किसानों के धरना स्थल पर गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चंडीगढ़ की नंबर प्लेट वाली गाड़ी से 4 लोग यहां पहुंचे थे. इन्होंने ही फायरिंग करने का काम किया. हालांकि, फायरिंग से किसी नुकसान की खबर अबतक नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, गोलियां उस वक्त चलाई गई जब धरनास्थल पर लंगर चलया जा रहा था. फायरिंग को लेकर किसानों का कहना है कि 4 लोग गाड़ी में यहां आये थे. उन्होंने हवा में तीन राउंड गोली चलाई. फायरिंग करके चारो वहां से भाग खड़े हुए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मामले की जांच जारी है.

मामले को लेकर पुलिस को शक है कि फायरिंग करने वाले पंजाब के थे. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया उसका संबंध पंजाब से है. आपको बता दें कि सिंघु बॉर्डर पर आज महिला दिवस के मौके पर हजारों की तादाद में महिला किसान नजर आ रहीं हैं. इससे पहले फायरिंग की वारदात से दहशल का माहौल बना है.

41 Views