विधानसभा चुनाव 2021: शुभेंदु को मिला ममता के खिलाफ टिकट तो बोले TMC सांसद शिशिर अधिकारी- बड़े अंतर से जीतेगी BJP
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 57 नामों की घोषण की गयी है. पहले से लगाये जा रहे कयासों के मुताबिक नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी को टिकट दिया है. ममता बनर्जी के यहां से चुनाव लड़ने के एलान के बाद से ही यह सीट सबसे हॉट सीट हो गयी है.
शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम सीट से टिकट दिये जाने के बाद के पिता टीएमसी सांसद शिशिर अधिकारी ने कहा कि शुभेंदु बड़े अंतर से नंदीग्राम को जीतेंगे. एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल ने मेदिनीपुर के लोगों का दिल तोड़ दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को नंदीग्राम से लड़ने के लिए अड़े नहीं रहना चाहिए था.
32 Views

