नंदीग्राम के संग्राम में ममता बनर्जी के सामने शुभेंदु अधिकारी मैदान में… BJP ने 57 कैंडिडेट्स के नामों का किया ऐलान

Bengal Election 2021: टीएमसी के बाद शनिवार को बीजेपी ने 57 विधायकों की पहली लिस्ट जारी कर दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पहली लिस्ट में 57 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है. खास बात यह है नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सामने बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी मैदान में उतारे गए हैं. पहले से ही शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे. अब, पार्टी ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है.

नंदीग्राम सीट पर हाई-वोल्टेज मुकाबला

इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. सीएम ममता बनर्जी टीएमसी की टिकट पर नंदीग्राम से मैदान में हैं और उनसे मुकाबले के लिए बीजेपी ने उनके ही पुराने क्षत्रप शुभेंदु अधिकारी को चुना है. शुभेंदु अधिकारी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. नंदीग्राम सीट से सीटिंग विधायक शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को इस सीट से हराने का दावा भी किया है. साल 2016 में नंदीग्राम सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले शुभेंदु अधिकारी इस बार भी चुनाव जीतने की कोशिश में हैं.

39 Views