Bengal Election 2021: TMC के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी BJP में शामिल, नड्डा ने कहा- सही आदमी को गलत पार्टी से मुक्ति

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब कई रंग देखने को मिलने लगे हैं. 7 मार्च को पीएम मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में रैली के पहले टीएमसी के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिनेश त्रिवेदी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. उनका आना पार्टी के लिए काफी अच्छा है. दिनेश त्रिवेदी एक परफेक्ट इंसान हैं. वो गलत पार्टी में थे.

बंगाल में कल्चर नहीं करप्शन की चर्चा

बीजेपी में शामिल होने के दौरान दिनेश त्रिवेदी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बंगाल के कल्चर से ज्यादा करप्शन की बात होती है. बंगाल के गौरव को वापस लाने की जरूरत है. उन्होंने बीजेपी को परिवार नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी करार दिया. बीजेपी के सोनार बांग्ला के नारे की तारीफ करते हुए दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि हम हमेशा जनता के साथ रहेंगे. हमेशा जनता की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे.

38 Views