WB Election 2021 : बंगाल में चुनावी घमासान से पहले हिंसा तेज, दक्षिण 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बम से हमला, छह घायल
नम्रता पांडेय : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बम से हमले किए जाने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात साउथ 24 परगना के रामपुर गांव में घटी. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना में बीजेपी के करीब जह कार्यकर्ता एक शादी समारोह से लौटकर घर जा रहे थे, इसी दौरान किसी ने बम से उनपर हमला किया. बम अटैक की इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है. इधर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है.
37 Views

