चीन के साथ गतिरोध: भारत ने कहा, बाकी क्षेत्रों से भी वार्ता के जरिए सैन्य वापसी की उम्मीद

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से चल रहे सैन्य गतिरोध में बीते दिनों कुछ कमी देखने को मिली है। बता दें कि इसके पीछे दोनों देशों के बीच लगातार चलीं सैन्य और राजनयिक स्तर की वार्ताओं की अहम भूमिका रही है।

दोनों देशों की सेनाओं ने पैंगोंग झील के दोनों किनारे खाली किए हैं। उधर, शुक्रवार को भारत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि बाकी क्षेत्रों में सैनिकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए चीन मौजूदा संवाद तंत्र के माध्यम से हमारे साथ काम करेगा।

 

32 Views