किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे, पढ़िये आगे क्या है किसानों की रणनीति, किस तरह विरोध प्रदर्शन तेज करने की है तैयारी

तीनों कृषि कानून को लेकर किसान अब भी आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन के 100 दिन पूरे हो रहे हैं. किसान लगातार दिल्ली बोर्डर पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. तीन महीने से ज्यादा वक्त किसानों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते ही बिताया है. केंद्र सरकार ने भी किसानों से बात करने की कोशिश की.

कई दौर की बातचीत के बाद भी किसान कानून में संशोधन के लिए राजी नहीं हुए उन्होंने तीनों कानून वापस लेने से कम में समझौता नहीं किया. किसान अपनी मांग से टस से मस नहीं हुए आज भी किसान तीानों कृषि कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हैं.

6 मार्च को क्या करेंगे किसान

अब आंदोलन के 100 दिन पूरे हो रहे हैं तो किसानों ने इस दिन आंदोलन तेज करने की योजना बनायी है. 6 मार्च को केएमपी एक्सप्रेस वे पर किसान प्रदर्शन करेंगे इस दौरान इस रास्ते को बंद रखने की योजना है. देशभर में इस दिन अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे. कई जगहों पर जहां किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इन कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज और तेज करेंगे.

 

35 Views