क्या सोना खरीदने का है सही समय? सात माह में करीब 11 हजार रुपये हुआ सस्ता

घरेलू बाजार में सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अगस्त 2020 को सोना 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन आज इसकी कीमत उच्चतम स्तर से करीब 11 हजार रुपये कम है। दो मार्च को सोने की वायदा कीमत 44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। यानी यह सात महीनों में 11,500 रुपये सस्ता हुआ है। आज सोना वायदा 45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

इस साल 5,540 रुपये सस्ता हुआ सोना
एक जनवरी 2021 को सोने की कीमत 50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस साल एक जनवरी से लेकर अब तक सोना 5,540 रुपये टूट चुका है। यानी सिर्फ दो महीनों में ही पीली धातु करीब 11 फीसदी कम हुई है। चांदी की बात करें, तो घरेलू बाजार में चांदी महंगी हुई है। इसमें करीब 2260 रुपये का इजाफा हुआ है। एक जनवरी को चांदी वायदा 66,950 रुपये पर थी, जो अब 67,073 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब है।

 

32 Views