आमरा आसोल पोरिबर्तन चाही- विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी ने हुगली में दिया नारा

विधानसभा चुनाव (Bengal Chunav 2021) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी यहां कई परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इतना ही नहीं, पीएम मोदी ममता (mamata banerjee) के गढ़ हुगली में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 3 बजे के आसपास कोलकाता आएंगे, वे यहां से सीधे हुगली जाएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. चुनाव से पहले पीएम अपने इस दौरे में बंगाल को कई सौगात दे सकते हैं. पीएम मोदी की बंगाल दौरा और विधानसभा चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट आपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

पीएम मोदी ने इस दौरान बंगाल की बेटी का भी जिक्र किया

पीएम मोदी ने इस दौरान बंगाल की बेटी का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा, ‘टीएमसी सरकार, गरीबों के घर तक पानी पहुंचाने के लिए कितनी गंभीर है, इसका एक और उदाहरण आपको देता हूं. हर घर जल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने 1700 करोड़ रु से ज्यादा, टीएमसी सरकार को दिए. लेकिन इसमें से सिर्फ 609 करोड़ रु ही यहां की सरकार ने खर्च किया है.

30 Views