बंगाल चुनाव की घोषणा से ठीक पहले पीएम मोदी करेंगे कई योजनाओं की शुरुआत, हुगली में रैली
West Bengal Election 2021, PM Modi in Hugli LIVE Updates : विधानसभा चुनाव (Bengal Chunav 2021) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी यहां कई परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इतना ही नहीं, पीएम मोदी ममता (mamata banerjee) के गढ़ हुगली में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हुगली जिले में पश्चिम बंगाल विधानसभा की कुल 18 सीटें हैं. इनमें से 16 सीटों पर वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है, जबकि दो सीटों पर वाममोर्चा और कांग्रेस को वर्ष 2016 के चुनाव में जीत मिली थी. बीजेपी के लिए यहां किला भेदना आसान नहीं है, ऐसे में पीएम मोदी की रैली पर सबकी नजर है. चुनाव से पहले पीएम अपने इस दौरे में बंगाल को कई सौगात दे सकते हैं. पीएम मोदी की बंगाल दौरा और विधानसभा चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट आपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
पीएम ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बंगाल दौरे के एक दिन पहले ट्वीट करके बताया कि बंगाल का विकास ही उनका लक्ष्य है. बांग्ला में किये गये ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति में जिनका विशेष योगदान है बंगाल की पुण्यभूमि में ऐसे असाधारण लोग जन्मे हैं. पश्चिम बंगाल में सर्वोच्च स्तर का विकास हो सके, यह निश्चित करना ही हमारा लक्ष्य और प्रयास है.
पेट्रोल-डीजल को लेकर टीएमसी का प्रदर्शन
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर आज तृणमूल कांग्रेस का हर जिला में प्रदर्शन आयोजित है. इससे पहले, मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि बंगाल में 22 फरवरी को हम पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर प्रदर्शन करेंगे.

