बॉलीवुडदूसरी बार पेरेंट्स बने करीना-सैफ, बेबो ने दिया बेटे को जन्म, बॉलीवुड को मिला एक और स्टारकिड

kareena kapoor blessed with baby boy: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. करीना ने एक प्‍यारे से बेटे को जन्‍म दिया है. करीना को शनिवार रात ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती है. उनकी डिलीवरी के दौरान पति सैफ उनके साथ मौजूद थे. फैंस इस खबर को जानने के बाद काफी खुश है औऱ सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे है.

बताया जा रहा है कि करीना कपूर को बच्चे को जन्म देने की डेट वेलेंटाइन डे के आसपास की थी लेकिन खैर अब उनका इंतजार खत्‍म हुआ. बता दें कि, सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी. दोनों के तैमूर अली खान नाम का एक बेटा है. सैफ ने पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं.

30 Views