Bihar Board: बिहार मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न-पत्र स्टेट बैंक से लीक, परीक्षा रद्द, तीन बैंककर्मी गिरफ्तार

बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को पहली पाली में ली गयी मैट्रिक की सोशल साइंस विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है. पहली पाली का पेपर परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही वायरल होने के कारण बोर्ड ने यह निर्णय लिया है. रद्द हुई परीक्षा फिर से आठ मार्च को ली जायेगी. इस परीक्षा में आठ लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था. पेपर लीक करने के संबंध में जमुई जिले के झाझा स्थित एसबीआइ की झाझा शाखा के तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

सीएम ने दिया था जांच करने व परीक्षा रद्द करने का निर्देश

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली थी और जांच करने व पेपर लीक बात सही पाये जाने पर परीक्षा रद्द करने का निर्देश दिया था. सीएम ने यह निर्देश विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर से यह मामला उठाया जाने के बाद दिया था.

 

39 Views